मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी चीनी मिल के सिक्योरिटी गार्ड ने चीनी मिल के जीएम सहित तीन लोगों के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। चीनी मिल के गेट पर परिजनों ने धरना दिया है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
बाबरी थाने के गांव गोगवान जलालपुर निवासी समय सिंह( 27) चीनी मिल में सिक्योरिटी गार्ड था। उसने उत्पीड़न से परेशान होकर 18 मार्च को घर में फांसी लगा ली थी। परिजनों उसे मेरठ अस्पताल में उपचार दिला रहे थे। वहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर चीनी मिल के गेट पर जा पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। उन्होंने चीनी मिल के जी एम व उनके पीएसओ, सिक्योरिटी निरीक्षक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। सीओ फुगाना डॉ. रवि शंकर ने बताया कि परिजनों से बातचीत की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 16


