मुजफ्फरनगर । सदर तहसील में आज डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया भंडारे में कावड़ियों को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया और साथ ही कांवडियों के ऊपर फूल भी बरसाये डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी के साथ एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप एसडीएम सदर निकिता शर्मा तहसीलदार राधेश्याम सिंह सहित तहसील प्रांगण के सभी कर्मचारी मौजूद रहे वई डीएम ने कांवडियों को प्रसाद वितरण करते समय कहा कि सभी लोग प्यार मोहब्बत से कावड़ यात्रा करें किसी तरह का कहीं कोई विवाद हो तो कृपया पुलिस प्रशासन को सूचना दे मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन आप सभी के लिए 24 घंटे सड़क पर रहकर आप लोगों की सेवा और व्यवस्था बना रहा है सुरक्षा को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन सदैव कांवडियों की सीमा में तत्पर है और जगह-जगह चिकित्सा शिविर कावड़ सेवा शिविर व जल की व्यवस्था पुलिस प्रशासन द्वारा कराई गई है हमारा कांवड़ भाईयो से निवेदन हैं की सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी कावड़ यात्रा संपन्न करें ।


