Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर डीएम और एसएसपी ने मय फोर्स के फ्लैग मार्च कर जनता को कराया सुरक्षित होने का एहसास

मुजफ्फरनगर । आगामी त्यौहारों व लोकसभा निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर स्थानीय लोगो को कराया गया सुरक्षा का एहसास तथा अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

जनपद में आगामी पर्व/त्यौहारों व लोकसभा निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  अभिषक सिहं द्वारा नगर क्षेत्र के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर स्थानीय पुलिस बल एवं केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। अधीकारीगण द्वारा स्थानीय लोगों से वार्ता कर आपसी सौहार्द बनाये रखने, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करने, किसी भी भ्रामक पोस्ट की पुष्टि उच्चाधिकारीगण से करने, साथ की कोई भी ऐसी गतिविधि जिससे आपसी सौहार्द खराब हो ना करने तथा किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनने की अपील की गई। फ्लैग मार्च के उपरान्त अधिकारीगण द्वारा पुलिसबल को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, भीडभाड वाले स्थान/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा मार्केट एरिया में लगातार गश्त करने, असामाजिक तत्वों पर तत्काल विधिक कार्यवाही करने तथा अन्तर्राज्यीय व अन्तर्जनपदीय बार्डर पर बैरिकेट कर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की लगातार चेकिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहै ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *