Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर डीएम एसएसपी ने डीएम आवास सभागार में सर्राफा व्यापरियों से की वार्ता, क्या रहा विशेष, जानिए आप भी

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर एवं संयुक्त आयुक्त एसआईबी (जीएसटी) की अध्यक्षता में सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक को आयोजित कर दिए दिशा निर्देश और जाने उनके सुझाव को समझा और जल्द निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

अवगत कराना है कि आज दिनांक 18.05.2026 को जिलाधिकारी आवास स्थित सभागार कक्ष में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा एवं संयुक्त आयुक्त एसआईबी (जीएसटी) मुजफ्फरनगर  एस0सी0 दीक्षित की अध्यक्षता में जनपद के सर्राफा व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न सर्राफा व्यापारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सर्राफा व्यापारियों से व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था, बाजारों में निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने, साइबर अपराधों से बचाव एवं जीएसटी संबंधी आवश्यक जानकारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना एवं व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की। उन्होंने साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में भी व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि डिजिटल लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध कॉल, लिंक अथवा ऑनलाइन गतिविधि से सावधान रहें। साथ ही पुलिस एवं व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराधों की रोकथाम को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।

जिलाधिकारी  द्वारा कहा गया कि जनपद में सुरक्षित एवं व्यवस्थित व्यापारिक वातावरण बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों से प्रशासन का सहयोग करने एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया गया।

संयुक्त आयुक्त एसआईबी (जीएसटी) मुजफ्फरनगर द्वारा व्यापारियों को जीएसटी संबंधी नियमों एवं आवश्यक प्रावधानों की जानकारी देते हुए पारदर्शी एवं वैधानिक व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु जागरूक किया गया।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *