
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थापक चेयरमेंन डॉ0 सुभाष चन्द्र कुलश्रेष्ठ को प्रबन्ध समिति, श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना द्वारा जैन कन्या पाठषाला (पी0जी0) कॉलेज, मुजफ्फरनगर के सभागार में सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन, सचिव संजय कुमार जैन, प्रबन्ध समिति के कोषाध्यक्ष मनोज जैन एवं सदस्य पवन जैन, राजेन्द्र जैन, नीरज कुमार एवं प्राचार्या डॉ0 सीमा जैन आदि ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिये डॉ0 कुलश्रेष्ठ को प्रशस्ति-पत्र भेंट किया और पगड़ी व शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनन्दन किया गया।
श्री दिगम्बर जैन अतिषय क्षेत्र वहलना की प्रबन्ध समिति द्वारा जैन कन्या पाठशाला (पी0जी0) कॉलेज के सभागार में डॉ0 एस0 सी0 कुलश्रेष्ठ के सम्मान में अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर डॉ0 कुलश्रेष्ठ का अतिथि व्याख्यान कराया गया। प्रबन्ध समिति एवं षिक्षकों के विषेष आग्रह पर डॉ0 कुलश्रेष्ठ ने ‘‘व्यक्तित्व विकास’’ विषय पर पी0पी0टी0 प्रस्तुतीकरण द्वारा सभागार में उपस्थित छात्राओं को व्यक्तित्व विकास कर स्वयं को प्रतिस्पर्धा योग्य बनाने के टिप्स दिये। इस अवसर बोलते हुये उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति दुनिया में अद्वितीय व्यक्तित्व का स्वामी है। सभी व्यक्तियों में विभिन्न प्रतिभायें विद्यमान हैं, आवष्यकता है उन प्रतिभाओं को पहचानने और विकसित करने की।
डॉ0 कुलश्रेष्ठ ने व्यक्तित्व विकास के 6 मूल स्तम्भों पर प्रकाष ड़ालते हुये कहा कि समय प्रबन्धन, मानसिक दृ़ढ़ता, विष्वसनीयता, आत्मविष्वास, स्पष्टवादिता एवं जिम्मेदारी वे गुण हैं जिन पर केन्द्रित होकर विद्यार्थियों को अपने जीवन का प्रबन्धन करना आवष्यक है तभी वे देष के जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज के निर्माण में अपना सहयोग दे सकते हैं।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये अध्यक्ष राजेष जैन ने कहा कि डॉ0 कुलश्रेष्ठ अद्वितीय प्रतिभा के धनी हैं। इन्होंने मुजफ्फरनगर को षिक्षा के क्षेत्र में जिस मुकाम पर पहुँचाया है, वह कोई सामान्य व्यक्ति नहीं कर सकता। आज जनपद का नाम षिक्षा के क्षेत्र में जिस सम्मान के साथ लिया जाता है उसके लिये डॉ0 कुलश्रेष्ठ धन्यवाद के पात्र हैं। सचिव संजय जैन ने कहा कि डॉ0 कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में श्रीराम कॉलेज ने देष के 25 सर्वोच्च संस्थानों में स्थान पाकर जनपद का जो गौरव बढ़ाया है उससे जनपद के अन्य षिक्षण संस्थानों को भी प्रेरणा मिली है।
इस अवसर पर श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजज एवं जैन कन्या पाठषाला (पी0जी0) कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजज के संस्थापक चेयरमेंन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ एवं जैन कन्या पाठषाला (पी0जी0) कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 सीमा जैन षिक्षा के विभिन्न आयामों को संयुक्त रूप से आगे बढ़ायेंगे और जनपद को षिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाईयां देने का कार्य करेंगे।
अभिनन्दन समारोह के दौरान प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन, सचिव संजय कुमार जैन, प्रबन्ध समिति के कोषाध्यक्ष मनोज जैन एवं सदस्यगण पवन जैन, राजेन्द्र जैन, नीरज कुमार, प्राचार्या डॉ0 सीमा जैन, शिक्षिकायें एवं छात्रायें उपस्थित रहीं।


