मुज़फ्फरनगर। जिला कारागार में एक युवा बन्दी की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक बंदी आजीवन कारावास में निरुद्ध था। जनपद शामली के रहने वाले मृतक बंदी 35 वर्षीय सचिन को सीने में दर्द की शिकायत के बाद चिकित्सक को दिखाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जेल अधिकारियो ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
Author: Taja Report
Views: 18


