मुजफ्फरनगर । जी.डी.गोयनका पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर में छात्रों के विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती तिवारी जी व कक्षा 11 व 12 के छात्रों ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया, इसी के साथ कक्षा ११ की छात्राओं ने कक्षा १२ की छात्राओं को तिलक लगाकर
बोर्ड परीक्षाओं में सफलता की मंगल कामना करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए, वहीं छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए शिक्षकों व छात्रों के द्वारा अन्य विभिन्न गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति दी गयी जिसने प्रत्येक को मन्त्र मुग्ध कर दिया। विदाई समारोह में कक्षा १२ से मिस गोयनका- कृतिका बंसल, मिस्टर गोयनका- आदिल अली रहे। कुछ अन्य टाइटल इस प्रकार रहे- मिस्टर वर्सेटाइल-प्रतयक्ष, मिस्टर हेल्पिंग हैंड- तेजल, मिस स्माइली- वर्णिका, मिस फैशन आइकन विदिता, आदि। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने छात्र-छात्राओं को सफलता का आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी छात्र जीवन के महत्व को समझें व अनुशासित रहते हुए राष्ट्र के विकास को अपना लक्ष्य मानकर सफलता के चरमोत्कर्ष पर पहुँच कर मानव कल्याण के कार्य करें और साथ ही अपनी अभिलाषा व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी बारहवीं कक्षा के बाद अलग-अलग विषयों की पढ़ाई जारी रखते हुए अपने जीवन के लक्ष्य पर आगे बढ़ें और उच्च शिक्षा ग्रहण करके विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन करें एवं स्व की आहुति से सर्व के यज्ञ का आह्वान करें।


