Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया डाक घर का भ्रमण

मुजफ्फरनगर । जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर में ‘विश्व डाक सप्ताह’ के अंतर्गत विद्यार्थियों को डाकघर ले जाकर वहाँ की संपूर्ण कार्यविधि का संज्ञान कराया गया। जिसके अंतर्गत छात्रों ने वहाँ पर कार्यरत विभिन्न कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ भेंट की तथा विभिन्न पत्रों के प्रकारों तथा उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने की प्रक्रिया एवं उनके विभिन्न प्रकारों का भी ज्ञान प्राप्त किया। डाकघर के अधिकारी ने छात्रों को बताया कि प्रत्येक वर्ष ९ अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाता है। भारत में इसे डाक सप्ताह के रूप में ९ से १५ अक्टूबर तक मनाया जाएगा, विश्व डाक दिवस का उद्देश्य लोगों को डाक सेवा के महत्व के प्रति जागरूक करना और व्यवसायों के रोजमर्रा के जीवन में डाक की भूमिका के साथ वैश्विक, सामाजिक और आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में जागरूकता लाना है। उन्होंने यह भी बताया कि ११ अक्टूबर को फिलैटली डे मनाया जाता है। फिलैटली डाक टिकट को एकत्रित करने की कला को कहा जाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती तिवारी जी ने विद्यार्थियों को डाक दिवस से सम्बंधित जानकारी देते हुए डाक घर की विशेषता एवं कार्य से अवगत कराया। छात्रों के साथ इस अवसर पर विद्यालय की प्री-प्राइमरी कोर्डिनेटर श्रीमती मानसी अग्रवाल व् प्राइमरी कक्षा एक व् दो के सभी अध्यापिकाएँ एवं एडमिन टीम से श्री योगेश कुमार व श्री अमरीश मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *