मुजफ्फरनगर । जीडी गोयनका स्कूल में बुधवार को प्री-प्राइमरी विंग के बच्चों के लिए पूल पार्टी का आयोजन हुआ। पार्टी के दौरान बच्चों ने पूल में तरह-तरह के आनंदप्रद गेम्स खेले और आनंद उठाया। शिक्षकों ने समुद्र तट की तरह सजावट करने के लिए इसके चारों ओर खिलौने, चश्मे, छतरियां आदि जैसे विभिन्न प्रॉप्स का उपयोग कर यादगार बनाया। स्कूली बच्चों ने तैराकी कास्ट्यम पहनकर मस्ती की। पार्टी के दौरान कोल्ड ड्रिंक, जूस, नींबू पानी आदि का आनंद उठाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या भारती तिवारी ने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चों को ऊर्जावान बनाने के लिए ग्रीष्मकालीन पूल पार्टी सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। बच्चों में मस्ती के साथ तैराकी की इच्छा भी जागृत होती है।
Author: Taja Report
Views: 19

