Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर जीएसटी प्रकरण में पूर्व सांसद कादिर राणा को साजिश रचने का मुख्य आरोपी

मुजफ्फरनगर। वहलना चौक स्थित राना स्टील में जीएसटी टीम पर हमले और गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का मामला ठंडा नहीं हो रहा है। इस मामले में अब पुलिस ने पूर्व सांसद कादिर राना को साजिश रचने का आरोपी बनाया है। जीएसटी अधिकारियों के पुलिस को दिए बयानों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

गत दिनों गुरुवार को राना स्टील प्रकरण पर छापा प्रकरण में जीएसटी टीम के इंटेलीजेंस अधिकारियों ने बयान दर्ज कराए थे। अधिकारियों ने कहा कि मौके पर मौजूद एक व्यक्ति को भीड़ में से एमपी साहब कहा जा रहा था। इन्होंने भी टीम के साथ अभद्रता की है। पुलिस ने बयान, वीडियो और फोटो के आधार पर पूर्व सांसद की पहचान की। इसके बाद प्रकरण की साजिश रचने में आरोपी बनाया गया है । पूर्व सांसद कादिर राना पर साजिश रचने का आरोप है। उनके बेटे शाह मोहम्मद राना को जीएसटी चोरी और टीम पर हमले के प्रकरण में आरोपी बनाया गया है। बेटी सादिया और सारिया को भी आरोपी बनाया था। दोनों को जमानत मिल चुकी है। पूर्व विधायक शाहनवाज राना, सद्दाम राना, इमरान को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। तीनों जिला कारागार में बंद हैं। सहायक आयुक्त राज्य कर खंड आठ प्रदुम्मन चौधरी ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जंबूदीप एक्सपोर्ट एंड इंपोर्ट लिमिटेड मेरठ रोड के जीएसटी नंबर के विरुद्ध प्राप्त इनपुट के आधार पर कंपनी की जांच 2018-19 में राज्य कर विशेष अनुसंधान शाखा ने की थी। कंपनी की ओर से जो प्रपत्र प्रस्तुत किए गए, उनमें फर्जी कागजात मिले। कंपनी के डायरेक्टर कामरान राना, शाह आजम राना, जिया अब्बास जैदी और तौसीफ कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *