Taja Report

मुजफ्फरनगर जीएसटी का बड़ा छापा,मचा हड़कंप, 2.80 करोड़ का माल ज़ब्त 

मुजफ्फरनगर। स्टील फैक्टरी में जीएसटी का छापा, 2.80 करोड़ का माल जब्त मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र में चलाई जा रही एक स्टील फैक्टरी पर जीएसटी टीम के छापे के दौरान भारी अनियमितता पाई गई। टीम जब पहुंची तो यहां पर दो गाड़ियों से माल अनलोड किया जा रहा था, जबकि ये गाड़ियां देहरादून और नेपाल के लिए माल की आपूर्ति लेकर चली थीं।इन गाड़ियों को माल सहित सीज करा दिया गया। इसके साथ ही जांच पड़ताल गहनता से शुरू कराई गई। जब्त किए गए माल की कीमत 2.80 करोड़ रुपये बताई गइ है। टैक्स चोरी की संभावना को लेकर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं।

राज्य वस्तु एवं सेवाकर की एसआईबी यूनिट ने एमक्यूएस स्टील फैक्टरी में अनियमितताएं उजागर कीं। यहां पर जीएसटी टीम को जांच में बिहार, पंजाब और देहरादून के बिलों पर माल बिक्री मिली और दो ट्रक अनलोड होते पकड़े गए। इनमें लगभग 2.80 करोड़ का माल जब्त किया गया। राज्य वस्तु एवं सेवाकर के एसबीआई यूनिट संयुक्त कमिश्नर सिद्धेश कुमार दीक्षित ने बताया कि विभाग को मिली शिकायत के आधार पर सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव धंधेड़ा स्थित एमक्यूएस स्टील फैक्टरी में विभागीय टीम को भेजकर छापा मारा गया। इस फर्म में इंगट का निर्माण कर बिक्री का कार्य किया जाता है। जांच के दौरान व्यापार स्थल परिसर में माल से भरे दो वाहन अनलोड होते मिले हैं। बताया कि जीएसटी पोर्टल पर जांच करने पर पाया गया कि इनमें से एक वाहन से प्राप्त ई-वे बिल पुणे बिहार से देहरादून, दूसरे वाहन पर ई-वे बिल जांलधर पंजाब से नेपाल के लिए जारी किया गया है। दोनों से इस फैक्टरी परिसर में माल अनलोड होते पाया गया। दोनों वाहनों को लोड माल सहित थानाध्यक्ष सिखेड़ा की सुपुर्दगी में दिया गया।

इसके अतिरिक्त माल के भौतिक सत्यापन पर एमक्यूएस इंगट दस्तावेजों के अनुसार घोषणा से अधिक, सिलिको मैगनीज एवं स्पंज आयरन घोषणा से कम पाया गया। अनियमितता के चलते 279.38 लाख रुपये का माल सीज करने की कार्रवाई की है। टीम में वीरेन्द्र कुमार मिश्र उपायुक्त, योगेन्द्र प्रसाद सिंह सहायक आयुक्त, मधुसूदन सिंह सहायक आयुक्त, नितिन कुमार बाजपेयी सहायक आयुक्त, अनिल कुमार राज्य कर अधिकारी, राजेन्द्र शर्मा राज्य कर अधिकारी, विपिन कुमार राज्य कर अधिकारी मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *