Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक में खातेदार के 12.93 लाख गायब, मैनेजर सहित कई के खिलाफ कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर की गढ़ी पुख्ता ब्रांच के ग्राहक रियासत अली के खाते से निकले 12.93 लाख रुपये में कर्मचारियों की संलिप्तता के बाद बैंक शाखा के प्रबंधक विनय दत्त व एक क्लर्क अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा एक अन्य क्लर्क पर निलंबन की कार्रवाई से पहले जांच चल रही है। दो बैंक शाखा के गार्ड को भी ड्यूटी से हटाया गया है। आरोपी कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई के लिए बैंक सचिव ने थाने में तहरीर भी दी है।

जिला सहकारी बैंक की शामली जिले में स्थित गढ़ी पुख्ता ब्रांच के ग्राहक हसनपुर निवासी रियाजत अली पुत्र खुर्शीद अली ने बैंक खाते से 12.93 लाख रुपये एटीएम के माध्यम से अलग-अलग दिनों में निकल गए थे। किसान के बैंक खाते में 14 लाख रुपये थे, लेकिन जब वह बैंक पहुंचा तो बैंक से 12.93 लाख रुपये निकालने की जानकारी उन्हें मिली थी और रकम निकासी को कोई संदेश भी मोबाइल पर नहीं आया था। उन्होंने शाखा प्रबंधक को शिकायत की तो उन्होंने एटीएम से रकम निकलने की जानकारी देकर पल्ला झाड़ लिया, जबकि किसान ने कोई एटीएम नही लेने की जानकारी उन्हें दी। किसान ने इस मामले की शिकायत बैंक के सचिव राजेश कुमार को की, जिसके बाद जांच शुरू हुई बैंक प्रबंधक व क्लर्क मामला दबाने के लिए किसाने के खाते में रकम वापस डाल दी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *