
मुज़फ्फरनगर । जिला कारागार में बंद बन्दी इरफान उर्फ बिट्टू मौहल्ला चौड़ जुमा मस्जिद के जानसठ निवासी जो खतौली थाने से आर्म एक्ट, चोरी के मामले जेल में था बन्द था न्यायालय में आज पेशी पर गया जहां से आने के बाद उसकी तबियत बिगड़ी और आनन फानन में उसको जिला चिकित्सालय भिजवाया गया जहाँ चिकित्सको ने जांच के बाद हार्ट अटैक आना बताया जिस कारण उसकी मृत्यु हो गयी।
मुज़फ्फरनगर जिला कारागार प्रशासन द्वारा बताया गया कि आज बन्दी न्यायालय में पेशी पर गया था वापस आने पर तबियत बिगड़ी तो तुरंत जिला चिकित्सालय एबुंलेंस के द्वारा भिजवाया गया जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया, परिजनों को सूचना दी गयी है।
Author: Taja Report
Post Views: 10


