Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर जिला आचार्यकुल संस्था की ओर से होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज में दिया गया शीतल जल पीने के लिए वाटर कूलर का उपहार

मुजफ्फरनगर। जिला आचार्यकुल संस्था की ओर से होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मु0नगर में बालिकाओं के लिए शीतल जल पीने के लिए एक वाटर कूलर उपहार स्वरूप दिया गया। वाटर कूलर का लोकार्पण आचार्यकुल के राष्ट्रीय संरक्षक होतीलाल शर्मा, आर0के0 मार्शल, लोकेश चन्द्रा, अध्यक्ष गुडविल सोसायटी सुरेन्द्र अग्रवाल, पं0 शिवकुमार, इंजी. राजेन्द्र शाहनी, आचार्य सीताराम, सत्यप्रकाश शर्मा, डॉ0 सुनील शर्मा, सतीश विश्वकर्मा, अरूण कुमार, पूनम मार्शल, रेणुका जयमिनी, डॉ0 राजीव कुमार एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज में जिला आचार्यकुल के सभी सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण एवं विद्यार्थियों को संस्कार, मार्गदर्शन एवं सफल जीवन के आयामों के लिए प्रेरित करने के हेतु कार्यशाला का आयोजन भी किया गया।

इंजी0 राजेन्द्र शाहनी ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के लिए बताया कि सबसे पहले हमें अपने लक्ष्य को निर्धारित करना चाहिए। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें अनुशासन, कठिन परिश्रम और अनुशासित जीवन जीना होगा।

होतीलाल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को अपने अन्दर नैतिक संस्कार जैसे – सत्य, ईमानदारी और न्याय को अपनाना होगा। इसके साथ ही साथ सामाजिक और अध्यात्मिक संस्कार भी विद्यार्थी जीवन को जीने की कला सिखाते है, इनसे विद्यार्थियों के अन्दर दूसरों के प्रति सम्मान, सहयोग, सहानुभूति और आत्मसंयम जैसे मूल्य आते है।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ0 राजीव कुमार ने किया।

अन्त में प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *