Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में पंजीकरण पर्ची काउंटर ढप 

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में मंगलवार को कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने के कारण पंजीकरण और पर्ची बनाने की प्रक्रिया प्रभावित हो गई। और काउंटर पर काम पूरी तरह ठप हो गया। इससे अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लग गई।

सुबह से ही उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीज पर्ची बनवाने के लिए पंजीकरण काउंटर पर पहुंचते रहे, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण पर्चियां नहीं बन सकीं। धीरे-धीरे काउंटर के बाहर मरीजों और उनके तीमारदारों की भीड़ बढ़ती चली गई। कई लोग काफी देर

तक लाइन में खड़े होकर बिजली आने का इंतजार करते रहे। पर्ची नहीं बनने के कारण मरीजों को डॉक्टर परामर्श लेने में भी परेशानी हुई। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ पहुंचे तीमारदार भी व्यवस्था सुचारु होने की प्रतीक्षा करते नजर आए। कई मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द व्यवस्था बहाल कराने की मांग की। अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित होने से पंजीकरण व्यवस्था

पंजीकरण कक्ष

प्रभावित होने के साथ अन्य सेवाओं पर भी असर पड़ने की स्थिति बनी रही। मरीजों का कहना था कि अस्पताल जैसी जरूरी जगह पर बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था

होनी चाहिए, ताकि बिजली कटौती की स्थिति में पर्ची बनाने का काम बंद न हो। बिजली आपूर्ति बाधित होने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *