मुजफ्फरनगर । जिला अस्पताल से सरकारी दवाइयों और इंजेक्शनों की चोरी का बड़ा खुलासा होने के बाद मामला दर्ज कराया गया है।
जिला अस्पताल में सरकारी दवाइयों और इंजेक्शनों की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चीफ फार्मेसिस्ट हरीश उनियाल ने शहर कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। गुल सनव्वर नाम के युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है मुख्य आरोपी इंटर्नशिप पर आया था लेकिन इंटर्नशिप खत्म होने के बाद भी वही जमा हुआ था।
Author: Taja Report
Post Views: 14


