मुजफ्फरनगर। जानसठ में बजाज के नव्या बजाज पर भव्य पल्सर मेनिया का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन रीजनल मैनेजर सिमरजीत सिंह द्वारा किया गया, वहीं कंपनी के एएसएम अनुराग चटर्जी द्वारा कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों का स्वागत किया। नव्या बजाज के मालिक जितेंद्र राणा ने सभी का आभार व्यक्त किया कंपनी की बजाज पल्सर एन 160 की भी लॉन्चिंग की गई। वही दिल्ली से आए कंपनी के स्टंटमैनों ने बजाज पल्सर एन 160 पर एक से एक करतब दिखाकर लोगों का मन बहलाया। मुजफ्फरनगर ए टू जेड बजाज से विवेक कुमार, त्यागी जी सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।




Author: Taja Report
Post Views: 26


