Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर जहरीले पदार्थ के सेवन से माँ व दो बेटियों की मौत

मुजफ्फरनगर। जहरीले पदार्थ के सेवन से मां बेटी की मौत हो गई। जबकि गंभीर अवस्था में दूसरी बेटी की भी मौत हो गई ।

मिली जानकारी के अनुसार भोपा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छछरौली निवासी महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहर का सेवन किया था । जिसमें से महिला एवं एक बेटी की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरी बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ने बुधवार को अपनी 12 साल की बेटी सपना और 10 साल की बेटी सृष्टि के साथ सल्फास का सेवन कर लिया। घटना के बाद महिला ने अपने मायके ककरौली में कॉल कर जहर खाने की सूचना दी तो हड़कंप मच गया। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। विनती की चिकित्सक ने मौत की पुष्टि की और सृष्टि की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। सपना को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंधों के चलते यह घटना हुई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *