अभिषेक वालिया
मुजफ्फरनगर । लोक सभा क्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के रोड शो में गठबंधन की पार्टी भाजपा के नेताओं द्वारा दूरी बनाए जाने से तमाम चर्चाओं का बाजार गर्म है। रोड शो में केवल रालोद के नेता और कार्यकर्ता और मुजफ्फरनगर लोकसभा से प्रत्याशी ही जयंत चौधरी के साथ नजर आए। इसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। जयंत से मीडिया कर्मियों ने जब भाजपा नेताओं के अलग रहने के बारे में पूछा तो उन्होंने इस सवाल को टालते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। इसके बावजूद जयंत के रोड शो से भाजपाईयों की दूरी के कई संदेश गए हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 16