मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा नगरक्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया गया भ्रमण, यातायात पुलिस को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश गए हैं
अवगत कराना है कि आज दिनांक 05.10.2026 को जनपद मुजफ्फरनगर में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ नगरक्षेत्र में भ्रमण किया गया। इस सड़क पर खड़े वाहनों एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों को हटवाया गया तथा आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया कि सड़क पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी पेट्रोलिंग एवं चेकिंग की जाए। साथ ही यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने तथा आमजन को सुगम एवं सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*


