छपार। गांव खुड्डा में दबिश देने पहुंची सीबीआई की टीम ने जांच की । रिश्वत लेकर फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में नामजद आरोपी के घर को टीम ने खंगाला। आरोपी युवक फरमान जनसेवा केंद्र चलता है। फर्जी पासपोर्ट बनाने की सूचना पर कल शाम सीबीआई द्वारा रेड की कार्यवाही की गई थी। फरमान नामक व्यक्ति यह जनसेवा केंद्र चलाता है। सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच द्वारा गाजियाबाद में रीजनल पासपोर्ट ऑफिस के 4 अफसरों समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज यह रिपोर्ट की गई। इन अधिकारियों में रवि किशन,चंद्रकांत, पवन कुमार और जंडेल सिंह शामिल हैं। बताया जाता है कि उनके बैंक खाते में UPI से 1,57,600 रुपए घूस के ट्रांसफर हुए थे। पासपोर्ट की पुलिस वैरिफिकेशन के एवज में मुजफ्फरनगर के दलाल मो.फरहान के जरिए यह पैसा ट्रांसफर किया गया था। इस मामले में सीबीआई ने मेरठ, गाजियाबाद में अफसरों के ठिकानों पर रेड की।


