मुजफ्फरनगर । एफ.एस.टी टीम तथा थाना बुढ़ाना पुलिस की अवैध धन परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही, दौराने पुलिस चैकिंग 04 गाडियों से 3,63,000/- रुपये जब्त किए गए।
आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं स्वतन्त्र रूप से सम्पन्न कराने व आदर्श आचार संहिता के सम्पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चुनाव के दौरान अवैध धन, अवैध शराब, मादक पदार्थों तथा अवैध शस्त्र आदि के परिवहन को रोकने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक आन्नद देव मिश्रा थाना बुढ़ाना के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 03.04.2024 को एफ.एस.टी. टीम तथा थाना बुढ़ाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दौराने पुलिस चैकिंग चौकीक्षेत्र बायवाला के पास से 04 गाड़ियो से 3,63,000/- रूपये जब्त किये गये। उपरोक्त धनराशि की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
एफ.एस.टी. टीम तथा थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा चौकीक्षेत्र बायवाला में लम्बरदार ढाबे पर वाहनो की सघन चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान सघन तलाशी ली गयी तो 1. गाड़ी नंबर डीएल 6 सी 5375 से 1,05,000/- रुपये मिले जिसमें गय्यूर पुत्र सब्बीर निवासी रनफाड बागपत सवार थे। 2. गाडी नंबर यूपी 19 टी 3247 से 1,04,000/- रुपये मिले जिसमें रागिब पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम नाला थाना काधला, शामली सवार थे। 3.गाडी नंबर यूपी 19 एटी 1457 से 79,000/- हजार रुपये मिले जिसमें आश मौ0 पुत्र सनेम मेहरबान निवासी हिरनवाडा, शामली सवार थे। 4.गाडी नंबर यूपी 11 बीटी 3178 से 75,000/- रूपये मिले जिसमें अजीम पुत्र गुफराम निवासी रामपुर मनिहारन, सहारनपुर सवार थे। उपरोक्त गाडी सवार व्यक्तियों से उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो कोई संतोषजनक जवाब नही दे सके ओर न ही धनराशि के स्रोत से सम्बन्धित कोई प्रपत्र दिखा सके। एफ.एस.टी. टीम व थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा उपरोक्त धनराशि को जब्त कर व जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


