Taja Report

मुजफ्फरनगर चेक बाउंस मामले में शहर का मशहुर डिब्बा व्यापारी गिरफ्तार 

मुजफ्फरनगर। चेक बाउंस मामले में मैसर्स बंसल बाक्स एंड बैग्स के नाम से 17/1 आर्यपुरी मुजफ्फरनगर के मालिक अतुल बंसल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ‌।

जानकारी के अनुसार धीरेन्द्र कुमार सिंघल पुत्र स्व० महेन्द्ध कुमार सिंघल निवासी 119, नवाबगंज पश्चिमी, भगत सिंह रोड, कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर के अतुल बसंल पुत्र स्व०सुन्दर लाल बंसल निवासी 67/1, बाग केशो दास निकट सनातन धर्म – धर्मशाला सिविल लाईन मुजफ्फरनगर मालिक मैसर्स बंसल बाक्स एंड बैग्स के नाम से 17/1 आर्यपुरी मुजफ्फरनगर की तरफ

15 लाख रुपये बकाया है

जिसके भुगतान हेतू अप्रैल 2025 में एक चैक स0.000126 दिनांकित 07.08.2025 एच०डी०एफ०सी० बैक कंबल वाला बाग नई मण्डी मुजफ्फरनगर ब्रांच का मुबंलिग 15,00,000/- रुपये का धीरेंद्र कुमार सिंघल के नाम अपने हस्ताक्षर करके जारी किया।उक्त चैक को बैंक के एकाऊन्ट आई०सी०आई०सी०आई बैंक नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ब्रांच मे दिंनाक 11.08.2025 में क्लियरिंग में लगाया जो दिनांक 12.08.2025 को बैंक खातें में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण फण्ड इनसफीसेंट का पृष्ठांकन करते हुए बगैर भुगतान के बैंक के द्वारा वापिस कर दिया गया जिसके संबंध में धीरेंद्र सिंघल ने अपने वरिष्ठ अधिवक्ता अमित कुमार जैन से नोटिस भिजवाया उज़के बाद भी भुगतान नही होने पर न्यायालय में केस दायर कराया जिसमे सुनवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय ने धारा 138 ni act में तलब किया परन्तु न्यायालय में उपस्थित नही होने के कारण अतुल बसल के गिरफ्तारी वारंट जारी किए हुए थे। परंतु अतुल बसल लगातार फरार चल रहा था। आज थाना नई मंडी अतुल बंसल को उसकी फर्म से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया न्यायालय ने अतुल बसल को जेल भेज दिया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *