मुजफ्फरनगर। जिले के तितावी थाना क्षेत्र के जसोई गांव के निकट चेकिंग के दौरान सिपाही अजीत कुमार को गोली लगने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घायल सिपाही को उपचार के लिए भोपा रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सूरज कुमार राय समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जानकारी जुटाई। सिपाही को गोली किन परिस्थितियों में लगी और घटना के पीछे क्या वजह रही, इसकी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बड़ी राहत की बात है की सिपाही खतरे से बाहर है।
अवगत कराना है कि आज दिनांक 24.10.2026 को थाना तितावी पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चेकिंग टीम को कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दिये जो पुलिस को देखकर भागने लगे। उक्त संदिग्धों का पीछा चेकिंग टीम में मौजूद है0का0 अजीत कुमार द्वारा किया गया। इसी दौरान भाग रहे अभियुक्तों द्वारा फायरिंग की गयी जिसमें है0का0 अजीत कुमार घायल हो गये। घायल है0का0 अजीत कुमार को तत्काल प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह उपचाराधीन है एवं खतरे से बाहर है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी फुगाना नरेन्द्र सिंह यादव द्वारा पुलिस बल के साथ घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। जनपद की 8 पुलिस टीमें मौके पर मौजूद है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु काम्बिंग की जा रही है। अभियुक्तों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
सम्पूर्ण घटनाक्रम के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय की बाइट-
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*


