- पिताजी के दिखाए रास्तों पर चलने का प्रयास है जनता की सेवा करना ही मेरा परम धर्म: गौरव स्वरूप
मुजफ्फरनगर। चित्तरंजन स्मृति विचार मंच मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष शलभ गुप्ता ओर महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय मंत्री चित्तरंजन स्वरूप जी की स्मृति में तुलसी पार्क शिव चौक पर 14 वा निशुल्क चिकित्सा एवं भोजन कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया ।
मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ओर वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप रहे।
विशिष्ट अतिथि विकास स्वरूप,सौरभ स्वरूप रहे।
सर्वप्रथम आयोजक गण के द्वारा आए हुए अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया फिर नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप,गौरव स्वरूप,विकास स्वरूप, करण स्वरूप कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा द्वीप प्रज्वलित किया गया उसके पश्चात शिव चौक पर भगवान आशुतोष को हलवा,पूरी,सब्जी,अमूल दूध,शिकंजी, जूस,पानी , लड्डू आदि का भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया।
गौरव स्वरूप ओर नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने शलभ गुप्ता,जनार्दन विश्वकर्मा,अरविंद गोयल एवं उनकी समस्त टीम को इस सफल आयोजन की बधाई दी ओर ओर कहा कि सावन के इस पवित्र माह मै मुजफ्फरनगर से होकर जाने वाले सभी शिव भक्त कावड़ियों की सेवा का अवसर हमे प्राप्त होता है ये हम सबका सौभाग्य है ।
भगवान भोले सबकी मनोकामनाएं पूरी करे।
मुख्य रूप से वक्ता कृष्ण गोपाल मित्तल,विकास स्वरूप,सुनील तायल,जनार्दन स्वरूप ने भी आयोजकों को बधाई दी ओर स्वर्गीय मंत्री श्री चित्तरंजन स्वरूप जी के बारे मै विस्तृत से उल्लेख किया।
आयोजक गण द्वारा मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टर्स स्टाफ का ओर निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने पर धन्यवाद किया।
मुख्य रूप से शलभ गुप्ता,जनार्दन विश्वकर्मा,अक्षित अग्रवाल,आकाश अग्रवाल,वैभव त्यागी,विनीत धीमान,प्रमोद सभासद,रजत सभासद,मनोज सभासद,सतीश त्यागी,गौरव सिंघल,रॉबिन जैन,जनार्दन स्वरूप,कृष्ण गोपाल मित्तल,सुनील तायल,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,डॉक्टर देवेंद्र राणा,के पी सिंह,रेनू गर्ग,अमित शास्त्री कूकड़ा मंडल अध्यक्ष,नीरज शर्मा लोकपाल,गौतम,सार्थक वशिष्ठ,परवीन उपाध्याय,दीपक मित्तल सर्राफ,राजीव मित्तल सर्राफ,अमित गुप्ता एडवोकेट,विपिन गुप्ता,रमित मित्तल,परवीन तायल,शिवकुमार ,विजय बाटा,अमित जैन,अमित अरोरा,अन्नत मित्तल आदि मौजूद रहे।


