Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल का एसएसपी ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर । गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित जनपद आगमन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने भी सभा स्थल का मुआयना किया।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जनपद मुजफ्फरनगर के थानाक्षेत्र शाहपुर में तीन अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस अधिकारीगण के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के सम्बन्ध में अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही सुरक्षा उपकरणों को चेक करते हुए पुलिस बल को सतर्कता के साथ डियूटी करने, असामाजिक तत्वों/सौहार्द बिगाडने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने, छोटी-बड़ी सूचना से उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराने सहित अन्य निर्देशों से अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम में माननीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित जनपद आगमन कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा इस दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, वाहनो की पार्किंग, साफ-सफाई, मोबाईल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था तथा सभा में वीवीआईपी एवं मीडिया हेतु गैलरी तथा परिसर में आने-जाने हेतु रास्तों तथा चिन्हित किये गये सभी चेकिंग प्वाइंट का बारिकी से स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ियां पार्क हो। आपात स्थिति से निपटने को लेकर फायर ब्रिगेड और चिकित्सक टीम सहित एंबुलेंस के लिए चिन्हित स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हेलीपेड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व बैरिकेडिंग के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी फुगाना डॉ0 रविशंकर, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *