Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर गुडविल सोसायटी का संगीतमय दीपोत्सव कार्यक्रम संपन्न

 मुजफ्फरनगर। गत रात्रि स्थानीय एक रेस्टोरेंट में गुडविल सोसायटी मुजफ्फरनगर एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त सौजन्य से दीपोत्सव ( दीपावली मिलन) संगीतमय कार्यक्रम समारोह संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता गुडविल सोसायटी के (अध्यक्ष) एवं अग्रवाल सम्मेलन के (प्रदेश अध्यक्ष) सुरेंद्र अग्रवाल ने तथा संचालन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री रामकुमार तायल ने किया! इस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल बत्तोर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे तथा पूर्व विधायक अशोक कंसल बतौर विशिष्ट अतिथि पधारे! सर्वप्रथम भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष अतिथि एवं संस्थागत पदाधिकारी एवं सदस्यों ने दीप जलाकर प्रकाश किया और एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रस्तुत की दीपक उत्सव के शुभ मंगल कामनाओं के आदान-प्रदान के बाद जहां गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने अपने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दीपक उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला वही सोसाइटी के सचिव होतीलाल शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को गुडविल सोसायटी द्वारा नगर एवं जनपद में किया जा रहे सर्जनात्मक एवं रचनात्मक क्रियाकलापों की विस्तार से जानकारी दी वही अंकुर गर्ग ( जिला महामंत्री)अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन टोनी बिंदल (जिला कोषाध्यक्ष )इस कार्यक्रम की सराहना की, इस अवसर पर संगीत कार्यक्रम का संचालन मुकुल द्वारा किया गया जिसमें गायकी निशाक जैन कुलदीप भारद्वाज मुकेश लाल बांसुरी वादक शिशुकांत एडवोकेट श्री कृष्ण अग्रवाल आदि ने अपनी गायन से सभी का मन मोह लिया तथा राधा माधव संगीत कला केंद्र की छात्रों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी! तथा पटका पुष्पहार एवं मोमेंटो प्रदान कर संगीतकारों एवं कलाकारों का मनोबल बढ़ाया वही बृजमोहन भंवर सिंह बीएम गुप्ता उमेश कुमार गोयल बोहरन लाल प्रमोद बंसल आरके गर्ग राजीव गोपाल मनीष भाटिया प्रवीण सिंघल एके अग्रवाल सुनील गर्ग मनोज अग्रवाल राकेश वर्मा अरविंद गुप्ता राकेश कंसल चक्रेश जैन राजीव कुमार (बाल कल्याण समिति) विशाल कालरा पीके कंबोज पंकज जैन अरुण गोयल गिरिराज महेश्वरी अवनीश मोहन तायल पंकज मोहन गर्ग मुकुट गुप्ता अनुज सिंगल राजीव अग्रवाल मनोज जैन एल. जी मोहनलाल मित्तल राम अवतार गोयल वेद प्रकाश मंगल अमरीश गोयल जगरोशन गोयल एल.के मित्तल विशाल गर्ग आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम के अंत में विनोद संगल (जिला अध्यक्ष) ने सभी का धन्यवाद किया!

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *