मुजफ्फरनगर । गणपति धाम ट्रस्ट समिति के 5 वर्ष के लिए पदाधिकारी के चुनाव होने थे जिसमें चुनाव अधिकारी संजय मित्तल( व्यापारी नेता )ने बताया कि मंदिर समिति के लिए 7 पदाधिकारी का चुनाव होना था जिसमें साथ ही नामांकन भरे गए किसी भी पद के लिए अन्य नामांकन ना आने के कारण सभी 7 पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए समिति का चुनाव सदस्यों को करना था जिसमें 30 सदस्यों की उपस्थिति रही सभी ने सर्वसम्मति से चुनाव कराया सभी सदस्यों को संस्थापक सदस्य भीमसेन कसल ने शपथ दिलाई!
चुने गए पदाधिकारी के नाम
अध्यक्ष अशोक कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष सोम प्रकाश कुच्छल, मंत्री अनिल गोयल
, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश गोयल, प्रचार मंत्री अमरीश सिंघल, कानूनी सलाहकार तुषार गुप्ता, लेखा परीक्षक अजय कुमार जैन, चुनाव अधिकारी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी तथा उन्हें 21 दिन में अपनी बाकी कार्यकारिणी बनाने के लिए कहा! मंदिर के संस्थापक भीमसेन कंसल ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी का धन्यवाद दिया


