मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 2 हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आलाकत्ल चाकू बरामद किया है। मामले का आरोपी पालिका सभासद अन्नू कुरैशी फरार है। उनके द्वारा मोटरसाईकिल को तेज गति से चलाने का विरोध करने पर युवक की हत्या की गयी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को थानाक्षेत्र खालापार में एक युवक अफसार पुत्र जुल्फिकार नि0 दक्षिणी खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर की कुछ युवकों द्वारा चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर 03 अभियुक्तगण के विरूद्ध मु0अ0सं0- 168/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना खालापार पर पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा आज मामले के वांछित 2 अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर वहलना से मीनाक्षी चौक की तरफ मिनोचा हास्पिटल वाले कट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक चाकू नाजायज फव्वारा चौक से मेरठ रोड को जाने वाले रास्ते पर खाली प्लाट में झाडियो से बरामद कराया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खालापार पुलिस द्वारा आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3(5) बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम आवेज पुत्र अनवार तथा मौ0 तालिब उर्फ साहिल पुत्र इमदाद निवासी म0न0 956/3 फिरदौसनगर द खालापार थाना खालापार बताए गए हैं; मामले में वांछित पालिका सभासद अन्नू मैम्बर पुत्र अब्दुल करीम निवासी फिरदौस नगर थाना खालापार हैं। पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि 17. सितंबर को आवेज अपनी मोटर साईकिल बुलेट नम्बर यूपी 12 बीयू 4865 से अपने घर जा रहा था तो रास्ते में मृतक अफसार पुत्र जुल्फिकार निवासी द खालापार थाना खालापार के घर के सामने आवेज को मृतक अफसार द्वारा मोटरसाईकिल को धीरे चलाने के लिए कहा गया जिस पर हमारी कहा सुनी हो गयी उसके बाद आवेज गुस्से में मोटरसाईकिल लेकर वहां से आ गया और उसने सारी बात साहिल उर्फ तालिब व अन्नू मैम्बर को बताई जिसके बाद हम तीनों एक राय होकर दोबारा से अफसार के घर पर आये जहां पर अफसार मौजूद मिला। वहां साहिल नें अफसार के सीने मे चाकू मार दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया और उसके बाद हम लोग वहां से भाग गये। हमे बाद में पता चला कि अफसार की मौत हो गयी है और हम तीनों के खिलाफ थाने पर मुकदमा लिख गया है जिसके बाद से ही हम अलग- अलग पुलिस से बचते छिपते घूम रहे थे । आज हम दोनों अपनी मोटर साईकिल से कहीं दूर भागने की फिराक में थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।


