Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सुभाष चौहान 

मुजफ्फरनगर । जनप्रतिनिधियों ने दवा व्यापारियों के बीच में अपने संबोधन में कहा की दवा व्यापारियों के साथ किसी भी तरीके का अन्याय नहीं होने देंगे भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार हमेशा दवा व्यापारियों साथ हैं। आगामी पाँच साल के लिए सुभाष चौहान सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं

मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का वार्षिक व शैक्षिक कार्यशाला का हुआ जोरदार आयोजन आशीर्वाद बैंकट हॉल जानसठ रोड नई मंडी मुजफ्फरनगर में हुआ कार्यक्रम सुभाष चौहान अध्यक्ष दिव्या प्रताप सोलंकी कार्यवाहक महामंत्री सतीश तायल कोषाध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारणी के सौजन्य से हुआ जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर संजीव बालियान पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार कपिलदेव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार सुरेश राणा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में डा॰ वीरपाल निर्वाल, मुजफ्फरनगर जनपद के प्रसिद्ध नाक कान गला रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉक्टर प्रखर गोयल एवं न्यूरोफ़िजियन विजय सैनी उपस्थित हुए जिनका स्वागत सम्मान समारोह पटका पहनाकर फूलमाला पहनाकर एवं बुक्के देकर किया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्षता सुभाष चौहान जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन एवं प्रदेश महामंत्री ओसीडीयूपी मैं चन्र्दशील डिस्ट्रीब्यूटर ने की जबकि संचालन संस्थापक चेयरमैन प्रमोद मित्तल, चेयरमैन सतपाल सिंह एवं हरीश गुप्ता द्वारा की गई।मुख्य वक्ता के रूप में नरेश मोहन दीपक सहायक आयुक्त औषधि सहारनपुर मंडल विमल देशबंधु जिला औषधि निरीक्षक मुजफ्फरनगर ने अपने अपना संबोधन किया कार्यक्रम का संचालन प्रमोद मित्तल संस्थापक चैयनमैन मै प्रमोद मेडिकल एजेंसी, सतपाल सिंह चैयनमैन मै सुपर मेडिकल एजेंसी मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने किया वशिष्ठ स्थिति दाऊ दयाल शर्मा जयदीप गुप्ता रजनीश कौशल कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र मलिक सुधीर मटेरेजा जुगल किशोर प्रमोद पोपली सुरेंद्र गर्ग संजीव वर्मा पंकज तनेजा सहसंयोजक मुकेश सोम बागेश अग्रवाल मनोज गर्ग नरेंद्र सैनी सुबोध जैन रविंद्र छाबड़ा रूपांकर गुप्ता तरुण गुप्ता कुलदीप शर्मा हरीश गुप्ता सुधीर त्यागी अरुण शर्मा विकास दीप तोमर संदीप चौहान आदि सभी लोगों का कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग में योगदान रहा कार्यक्रम में दवा व्यापारियों ने अपनी मुख्य मांगों को अपने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के सम्मुख रखा प्रमुख मांगे लाइसेंसधारी दवा व्यापारियों क़ो अनावश्यक चेकिंग के नाम पर परेशान ना किया जाए कंपनियों के द्वारा ब्रेकिंज एक्सपायरी की समय सीमा बढ़ाई जाए और कंपनी द्वारा व्यापारियों का उत्पादन बंद किया जाए 10 वर्ष से ज्यादा में मेडिकल स्टोर स्वामी के यहां फार्मासिस्ट की अनिवार्यता खत्म की जाएगी अनाधिकृत जिसके पास लाइसेंस नहीं है दवा की दुकान डिस्पेंसरी बंद करने के लिए विशेष अभियान ड्रग विभाग के अधिकारियों द्वारा चलाया जाए कंपनियों द्वारा मेडबॉल सिस्टम और डायरेक्ट हॉस्पिटल सप्लाई को बंद किया जाए ऑनलाइन दवा व्यापार भारतवर्ष में बंद होना चाहिए ड्रग लाइसेंस ऑनलाइन होने पर स्वीकृत की समय सीमा तय की जाए हरियाणा उत्तराखंड दिल्ली राजस्थान एवं अन्य राज्य की ड्रग विभाग की टीम बिना मुजफ्फरनगर प्रशासन की आमद की किसी भी व्यापारी के यहां बिना लोकल ड्रग अधिकारी के निरीक्षण न किया जाए ड्रग लाइसेंस रिन्यूअल पुरानी ऑटो रिटेंशन प्रक्रिया को ही लागू रखा जाए शासनादेश के बाद भी पोर्टल पर गोदाम का लाइसेंस रिन्यूअल का ऑप्शन अपडेट नहीं हुआ है अति शीघ्र किया जाए यही मुख्य मांगे दवा व्यापारियों की आधिकारियों एवम जनप्रतिनिधियों के साथ रही अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दवा व्यापारियों को आश्वासन दिया कि आपकी सभी मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाएगा जिला कार्यकारिणी के एवं अन्य जनपदों से आए दवा व्यापारी सभी उपस्थित हुए।

इसके पश्चात संगठन के चेयरमैन प्रमोद मित्तल द्वारा सुभाष चौहान की अध्यक्षता में संगठन की 10 साल की उपलब्धियों के बारे में बताया गया एवं कोर कमेटी में बनी सहमति के पश्चात सुभाष चौहान को आगामी पाँच वर्ष के लिए निर्विरोध अध्यक्ष बनाये रखने की घोषणा की गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *