मुजफ्फरनगर । शाहपुर थाना क्षेत्र में बसी भट्टे के पास पिकअप गाड़ी ने बच्चों से भरी ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूली बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पर जा रहे एक युवक नाजिम की भी मौत हुई है। हादसे में 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।
हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां वर्णिका नामक बालिका की मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। बच्चों के परिवार के लोग भी घटना स्थल और अस्पताल की दौड़े।
Author: Taja Report
Post Views: 20


