मुज़फ्फरनगर/हरिद्वार। उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए रेल मंत्रालय ने हरिद्वार को तीन बड़ी रेल सेवाओं की सौगात दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।
*कौन सी हैं तीन ट्रेनें -*
1. *बांद्रा टर्मिनस – दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस* का विस्तार अब हरिद्वार तक कर दिया गया है। अब यह ट्रेन मुंबई से सीधे हरिद्वार आएगी।
2. *हरिद्वार – वेरावल AC एक्सप्रेस (14326/25)* के संचालन को मंजूरी।
3. *हरिद्वार – ओखा AC एक्सप्रेस (14328/27)* के संचालन को मंजूरी।
*मुज़फ्फरनगर को फायदा -*
दोनों नई AC एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट हरिद्वार से रुड़की, *मुज़फ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली,* रेवाड़ी, अलवर, जयपुर होते हुए गुजरात तक जाएगा। वेरावल वाली ट्रेन द्वारका तक भी जाएगी। इससे वेस्ट यूपी के यात्रियों को गुजरात के धार्मिक स्थलों तक सीधी ट्रेन मिलेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने इस फैसले के लिए पीएम मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया है। कहा कि कुंभ और चारधाम यात्रा को देखते हुए ये ट्रेनें बहुत महत्वपूर्ण हैं।


