Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर के युवक ने देहरादून में प्रेमिका की हत्या कर शव सूटकेस में बंद कर जंगल में फेंका

देहरादून में लिव इन में रह रहे मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक ने प्रेमिका की हत्या कर शव को एक सूटकेस में बंद कर देहरादून में आशारोड़ी के जंगल में छिपा दिया। पुलिस ने जंगल से सूटकेस के अंदर से लड़की का सड़ा गला शव बरामद कर आरोपी राशिद(23) पुत्र मुर्सलीन निवासी बागोवाली थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि 29 जनवरी को शहरुल पत्नी जहीर हसन निवासी जमालपुर कला, हरिद्वार ने पटेलनगर थाने में शिकायत दर्ज की थी कि उनकी बेटी शहनूर(24) कई दिनों से लापता है। वह देहरादून में संस्कृति लोक कॉलोनी आईएसबीटी के पास किराए के कमरे में रहती थी। जिसके बाद से ही पुलिस मामले की खोजबीन में जुटी गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बागोवाली में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करता था। वर्ष 2017-18 में उसकी पहचान मोबाइल फोन के माध्यम से शहनूर से हुई थी। उसके बाद से ही वे लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे। सितंबर 2023 में वह शहनूर से मिलने देहरादून आया और उसके बाद संस्कृति लोक कॉलोनी आईएसबीटी के पास एक कमरा किराए पर लेकर दोनों साथ रहने लगे। शहनूर ने बताया था कि वह ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वह हमेशा रात में देरी से और कई बार अगले दिन सुबह कमरे पर आती थी। उसे लगता था कि उसका किसी से संबंध है इसलिए वह देरी से आती है। 27 दिसंबर को भी वह सुबह दो बजे कमरे पर आई तो इस बात को लेकर दोनों में झगड़े के बाद आरोपी ने शहनूर को थप्पड़ मार दिया। जिस पर गुस्से में आकर उसने शहनूर का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को आसारोडी के जंगल में छिपा दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *