Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर के युवक को प्रेमिका ने चाकू घोंपकर घायल किया

देहरादून। क्लेमेंटाउन क्षेत्र में शनिवार को प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक और युवती ने आपसी कहासुनी के दौरान एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के ओगल भट्टा इलाके में कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक युवक और युवती के बीच हुए विवाद में दोनों ने एक-दूसरे को चाकू से घायल कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक को युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की जानकारी मिली थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और घटना घटित हो गयी। घायल युवक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी बताया जा रहा है, जबकि युवती देहरादून के रायपुर क्षेत्र की रहने वाली है।देहरादून के पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दोनों घायल विद्यार्थी एक निजी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं।

एसपी सिटी ने बताया कि जांच में सामने आया कि दोनों एक निजी शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं और लंबे समय से उनके बीच प्रेम संबंध था। हाल ही में युवती के किसी अन्य युवक से संपर्क में आने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। गुस्से में आकर दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए दून हॉस्पिटल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *