लखीमपुरखीरी। मैगलगंज बाइपास एनएच 30 के लिधियाई मोड़ के पास ट्रैक्टर की सीतापुर की तरफ से आ रहे लांग बॉडी ट्रेलर ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में मुजफ्फरनगर के दो युवकों की मौत हो गई।
टक्कर के बाद ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़ गई, वहीं ट्रेलर ट्रक हाईवे किनारे गहरी खाई में जाकर पलट गया। ट्रेलर के पीछे चल रहे अन्य ट्रक चालकों ने मौके पर रुककर डायल 112 पुलिस समेत एंबुलेंस को फोन कर घटना की सूचना दी।
सूचना पाकर पुलिस और ग्रामीणों ने खाई में पलटे ट्रेलर को क्रेन मंगाकर सीधा कराकर उसमें दबे चालक व हेल्पर को बाहर निकाला। हादसे में 30 वर्षीय ट्रक चालक आजाद पुत्र मुशर्रफ निवासी रोहाना जिला मुजफ्फरनगर की दबकर मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल हुए ट्रक के हेल्पर जुनैद और ट्रैक्टर चालक पेशकार को उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी महोली सीतापुर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान जुनैद की भी मौत हो गई।

