मुजफ्फरनगर। मशहूर डायरेक्टर तिग मानसू धूलिया की फिल्म ‘घमासान’ ओ.टी. टी. जी-५ पर 11 सितंबर को रीलिज़ हो रही है, जो कोहराम व ‘घमासान’ मचाने आ रही है। सलमान खान की फिल्म सिकंदर के बाद मुजफ्फरनगर के एक्टर राज किशोर राणा ने फिल्म ‘घमासान’ में घमसान मचाया।
फिल्म ‘घमासान’ चंबल घाटी के बीहडों के डाकूओं से प्रेरित है। इस फिल्म में अरशद वारसी ने खतरनाक डाकू का रोल अदा किया है। डाकू का सफल रोल अदा करने के बाद खुश होकर अरशद वारसी ने डायरेक्टर तिग मानसू धूलिया से पूछा, आपने मेरे जैसे कॉमेडी एक्टर से एक खूंखार डाकू का रोल कैसे करा लिया? डायरेक्टर तिग मानसू धूलिया जो खुद प्रयागराज (इलाहाबाद) के रहने वाले है, वह उत्तर प्रदेश की प्रष्ठभूमि से अच्छे से वाकिफ है। डायरेक्टर तिग मानसू धूलिया ने एवॉर्डेड फिल्म ‘पानसिंग तोमर’ व नाना पाटेकर की फिल्म ‘शार्गिद ‘ व सैफ अली खान की फिल्म ‘बुलेट राजा’ इत्यादी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। इस फिल्म ‘घमासान’ में हेमेन्द्र दंडोतियो (हेमंत पांडे) ने आसिटेन्ट डायरेक्ट व एक्टर के रोल में अलग ही पहचान बनाई है। हेमेन्द्र दंडोतीयाजी के आवाज़ में आला लोकगीत जो बेकग्राउन्ड में है एक खौफ पैदा कर देता है, आदमी का खून खौला देता है कि चंबल घाटी की यही रीत है कि खून का बदला खून। फिल्म में राजकिशोर राणा की अदाकारी मुजफ्फरनगर वासियों को देखने को मिलेगी।


