Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर कुल्लन देवी आशीष सरीन ने साथियों संग अर्पित किए श्रद्धासुमन

मुजफ्फरनगर ।स्वर्गीय श्रीमती कुल्लन देवी जी की तेरहवीं एवं श्रद्धांजलि सभा में वरुण गांधी के निजी सचिव आशीष सरीन ने साथियों के साथ पहुँचकर अर्पित की श्रद्धांजलि ।

 

*वाल्मीकि समाज की वरिष्ठ नेत्री एवं समर्पित समाजसेवी स्वर्गीय श्रीमती कुल्लन देवी जी की तेरहवीं एवं श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर* आज आर्केड फार्महाउस, नदी रोड, मुजफ्फरनगर में , ने पहुँचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

 

इस अवसर पर वरुण गांधी ke sachiv उद्योगपति *श्री आशीष सरीन जी* के नेतृत्व में उपस्थित सदस्यों ने स्वर्गीय श्रीमती कुल्लन देवी जी के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

 

स्वर्गीय कुल्लन देवी जी वाल्मीकि समाज की एक प्रमुख नेत्री एवं समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थीं। उन्होंने समाज के उत्थान, सामाजिक जागरूकता तथा जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य एवं समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में श्री आशीष सरीन जी, श्री राजवीर सिंह, श्री मनोज चौधरी, डॉ. अभिनव गोयल, एडवोकेट अमित त्यागी, श्री सावन, डॉ. संदीप (अर्जुन फाउंडेशन), श्री रोहित सिंघल, श्री आनंदपाल प्रधान, श्री चंद्रपाल, श्री शिवकुमार फौजी, श्री बबलू प्रधान (सलेमपुर), श्री वीर सिंह प्रधान, श्री कालू गांधी एवं श्री सूर्यांश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ब्रिगेड के सदस्य उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित सदस्यों ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *