Taja Report

मुजफ्फरनगर किसान राजधानी में नसीरपुर विवाद का आपसी समझौते से हुआ समाधान

मुजफ्फरनगर। किसानों की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध सिसौली एक बार फिर सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल बनकर सामने आई। नसीरपुर गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद का आज आपसी सहमति और पंचायत के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान करा दिया गया।

यह फैसला भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की अध्यक्षता में हुआ। पंचायत में दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी गई और आपसी समझदारी के साथ विवाद को समाप्त कराया गया।

इस दौरान मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक, सोहजनी थम्बा बाबा रविन्द्र सिंह मलिक,ठाकुर घासीराम ,ओमप्रकाश कश्यप,ठाकुर पूरण सिंह ,राकेश कश्यप, ओमपाल मलिक ,सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित व गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता करया और भविष्य में भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

पंचायत में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि समाज में आपसी विवादों का समाधान बातचीत, समझदारी और सामाजिक एकता से ही संभव है। सिसौली की यह परंपरा हमेशा से रही है कि यहां बड़े से बड़े विवाद भी आपसी संवाद और पंचायत के माध्यम से शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाए जाते हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *