मुजफ्फरनगर। किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी चिकित्सक विकास पंवार ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने डाक्टर को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस विवेचना के दौरान डाक्टर को गिरफ्तार नहीं कर सकती। महिला ने डाक्टर पर बेटी के साथ ऑपरेशन के बाद छेड़छाड का आरोप लगाया था। पुलिस ने डाक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को गत 17 अगस्त को भोपा रोड पर स्थित लिंक रोड पर पथरी के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था। आरोप था कि ऑपरेशन के पर कमरे में किशोरी के साथ चिकित्सक विकास पंवार ने छेड़छाड़ की। इस मामले में किशोरी की मां ने चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Author: Taja Report
Post Views: 10


