Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर का सरकारी शिक्षक चेक बाउंस पर पुलिस कार्यवाही के बाद विभाग से सस्पेंड

लखनऊ । प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गाँव चित्तौड़ा के कंपोजिट विद्यालय में तैनात एक सहायक शिक्षक को बीएसए ने पुलिस द्वारा कार्यवाही होने सस्पेंड कर दिया है। शिक्षक पर चेक बाउंस् मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ दिनों पहले जेल भेजा था। जिसके बाद बीएसए के आदेश पर विभागीय अधिकारियों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की । बीएसए ने पुलिस विभाग द्वारा आरोपी बनाए गए शिक्षक पर हुई कार्रवाई और जेल की समय अवधि पर रिपोर्ट भी तैयार की है। जानसठ ब्लाक के चित्तौड़ा में कंपोजिट स्कूल में सहायक अध्यापक अनिल कुमार तैनात थे। अनिल कुमार पर चेक बाउंस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। चेक बाउंस मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर 11 मई को जेल भेज दिया था। लेकिन तीसरे दिन आरोपी शिक्षक जमानत पर किसी तरह बाहर आ गया। शिक्षक के संबंध में बीएसए द्वारा जानकारी माँगी गई जिसमें सामने आया कि वह दो दिन से अधिक जेल में बंद रहा। पुलिस की कार्रवाई के बाद बीएसए द्वारा विभागीय कार्यवाही करते हुए शिक्षक अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि किसी मामले में शिक्षक द्वारा एक चेक दिया गया था। जो बाउंस हो गया। पुलिस ने मामले में एफआइआर दर्ज कर जेल भेजा, जिसके चलते उसे सस्पेंड किया गया। जानसठ ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी से जेल में बंद रहने के दौरान की समयअवधि मंगाई है, जिसके रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भी प्रेषित की जा रही है।को

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *