Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर का लुटेरा गिरोह देहरादून में पकड़ा गया

देहरादून। उत्तराखंड में हुई सनसनीखेज लूट का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुजफ्फरनगर के उभरते गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में की गई सघन कार्रवाई में लूट की साजिश, योजना और क्रियान्वयन का पदार्फाश हुआ। जांच में हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि पूरी घटना का मास्टरमाइंड वादी का ही रिश्तेदार था, जिसे परिवार की अंदरूनी जानकारी का पूरा लाभ था। घटना को अंजाम देने वाले वादी के बहनोई सहित 05 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कोतवाली पटेलनगर में दर्ज शिकायत के अनुसार 9 जनवरी को शराफत पुत्र दिलशाद अली निवासी वन विहार मेहूंवाला ने बताया कि रात के समय चार अज्ञात बदमाशों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की और एक लाख रुपये नकद व ज्वैलरी लूटकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कई टीमों का गठन कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय मुखबिरों से सूचना प्राप्त की और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की। 13 जनवरी को तेलपुर चौक के पास पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 91,950 रुपये नकद, दो अवैध तमंचे (315 बोर), चार जिंदा कारतूस, दो चाकू और एक आलानकब बरामद हुआ। पूछताछ में मुख्य आरोपी बुशरान राणा ने खुलासा किया कि वह वादी की फुफेरी बहन का पति है। उसे जानकारी थी कि शराफत ने सहारनपुर स्थित अपनी जमीन का करोड़ों में सौदा किया है, जिससे घर बड़ी रकम आने वाली थी। इसी लालच में उसने अपने साथियों के साथ लूट की योजना बनाई और 8 जनवरी की रात घर की रेकी कराई। हालांकि जमीन का सौदा रद्द होने के कारण आरोपियों को केवल नकदी और कुछ जेवरात ही हाथ लगे। पुलिस ने बताया कि लूटी गई ज्वैलरी की बरामदगी के लिए आरोपियों का पुलिस कस्टडी रिमांड लिया जाएगा। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी कड़ी में पुलिस ने तेलपुर चौक के पास चेकिंग के दौरान मुजफ्फरनगर निवासी बुशरान राणा, आसिफ उर्फ बबलू, इरफान, राजकुमार उर्फ अनिल और वासिफ को गिरफ्तार कर लिया। इनमें बुशरान राणा पुत्र स्व. याकूब निवासी शिवपुरी नई बस्ती थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर, आसिफ उर्फ बबलू पुत्र स्व. बाबू निवासी शिव मन्दिर रोड खतौली, -इरफान पुत्र स्व. छौनी निवासी किजियान मौहल्ला बघरा, राजकुमार उर्प अनिल पुत्र स्व. बलदेव निवासी ग्राम उमरपुर थाना बुढाना व वासिफ पुत्र स्व. जहीर निवासी कजियान मौहल्ला रहमतनगर कस्बा बघरा शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूट की गई रकम में से 91,950 रुपये नकद, दो अवैध तमंचे (315 बोर), चार जिंदा कारतूस और दो चाकू बरामद किए हैं। देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी बुशरान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह पीड़ित की सगी बुआ का दामाद है और अपने साथियों के साथ कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की योजना करोड़ों की बयाना राशि लूटने की थी, लेकिन जमीन का सौदा अंतिम समय पर रद्द हो गया। इसी कारण आरोपियों के हाथ केवल एक लाख रुपये और कुछ ज्वैलरी ही लगी। लूटी गई ज्वैलरी की बरामदगी के लिए आरोपियों को न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *