मुजफ्फरनगर। कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई।
देर शाम थाना भोपा पुलिस को सूचना मिली कि जानसठ मार्ग पर पर ग्राम भीड़ाहेड़ी के पास कार तथा मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी है । सूचना पर थाना भोपा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घायलों 1. ऋतिक पुत्र विनोद व 2. तुषार पुत्र रुपीन निवासीगण ग्राम बेहड़ा सादात थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ पर दौराने उपचार दोनो घायलों की मृत्यु हो गयी है । मृतकों को परिजन मौके पर उपस्थित हैं । कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Author: Taja Report
Views: 38


