Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर कामिल इंस्टाग्राम पर बना कमल, हरियाणा की युवती से किया लवजेहाद

लखनऊ । प्रदेश के जनपद मुज़फ़्फ़रनगर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। कामिल ने कमल बनकर हिन्दू युवती को इंस्टाग्राम पर फंसाया प्रेमजाल में फंसा लिया। 

दरअसल मामला प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। एसएसपी ऑफिस पहुंची एक युवती ने मुस्लिम लड़के पर नाम बदलकर दोस्ती कर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इंटरनेट मीडिया पर कामिल ने कमल बनकर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर युवती को अपने पास बुला लिया। आरोप है कि एक साल तक आरोपी युवती का शारीरिक उत्पीड़न करता रहा और शादी करने के लिए मतांतरण का दबाव बनाया। विरोध करने पर कामिल और उसके परिवार ने पिटाई की। शनिवार को पीड़िता को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी एसएसपी से मिले और कार्रवाई की मांग की। हरियाणा निवासी युवती की इंटरनेट मीडिया पर एक साल पहले कामिल से दोस्ती हुई थी। कामिल ने अपना नाम कमल बताया था और शादी का झांसा देकर जाल में फंसा लिया। पीड़िता कामिल के कहने पर एक साल पहले घर छोड़ कर आ गई। इस दौरान कामिल से कमल बने आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप किया और दो बार गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी कर दिया। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो युवक मतांतरण का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर कामिल व उसकी भाभियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता को गोवंश का मीट भी खिलाया। शनिवार को किसी तरह चंगुल से छूटी पीड़िता ने विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पीड़िता को लेकर एसएसपी से मिले। एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक पीड़िता हरियाणा के जिंद की रहने वाली है और आरोपित कामिल मंसूरपुर थाना क्षेत्र के संधावली गांव का रहने वाला है।वही पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है। 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *