मुजफ्फरनगर । कांवड-यात्रा 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है इसी क्रम में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा कांवड शिविरो के आसपास जेब कतरे एवम चोर इत्यादि के संबंध में अपराध की रोकथाम हेतु सादे वस्त्रो में पुलिस टीम का गठन कर ड्युटियां लगाई गयी थी। लगाई गयी टीम द्वारा कांवड शिविर व उसके आसपास सघन दृष्टि रखते हुए कांवड शिविर मे घूमते हुए 05 संदिग्ध व्यक्तियो को दिनांक 14.7.25 को विभिन्न शिविरो के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की गयी तो इनके विरूद्ध पूर्व में भी जनपदीय थानो व अंतर्जनपदीय थानो में चोरी इत्यादि के अभियोग पंजीकृत होना पाया गया है। उक्त पकडे गये सभी अभियुक्त कांवड शिविरो में इधर उधर घूम रहे थे । पुलिस टीम द्वारा भविष्य में अपराध पर अंकुश लगाये जाने हेतु कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम व पता-*
*1.* सुहैल उर्फ चोकड उर्फ शेरखान पुत्र नसीम निवासी लद्दावाला थाना को0नगर मु0नगर उम्र करीब 22 वर्ष
*2.* आसिफ पुत्र अफजाल निवासी लद्दावाला बिलाल मस्जिद के पास थाना को0नगर मु0नगर उम्र करीब 20 वर्ष
*3.* आसिफ पुत्र शमशाद निवासी शाहबुद्दीनपुर रोड आयशा मस्जिद के पास थाना को0नगर मु0नगर उम्र करीब 24 वर्ष
*4.* शादाब पुत्र नूरहसन उर्फ इद्दू निवासी कूकडा मंडी थाना नई मंडी मु0नगर उम्र करीब 20 वर्ष
*5.* आबिद पुत्र महफूज निवासी 339/250 केवलपुरी पेड वाली गली थाना सि0ला0 मु0नगर उम्र करीब 34 वर्ष


