Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने डीएम और एसएसपी ने किया कांवड मार्ग का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर । कांवड़ यात्रा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस अधिकारीगण के साथ भूराहेडी (उत्तराखण्ड-पुरकाजी बार्डर) स्थित कांवड़ कन्ट्रोल रूम, कांवड़ मार्ग व कस्बा पुरकाजी का किया गया निरीक्षण, अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

कांवड़ यात्रा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस अधिकारीयों के साथ भूराहेडी चैक पोस्ट अन्तर्राज्यीय बार्डर (उत्तराखण्ड-पुरकाजी बार्डर) पर बनाए गए कांवड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। कावंड़ कंट्रोल रुम निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कावंड़ मार्गों पर लगे CCTV कैमरों की लाइव फुटेज को चेक किया तथा डियूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि कैमरों पर 24*7 सतर्क दृष्टि रखते हुए निगरानी करे, कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वाहन दिखने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराये, यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र सहायता उपलब्ध करायी जाए तथा उत्तराखण्ड पुलिस के साथ समन्वय बनाये ऱखे व आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान करते रहें। इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अन्तर्राज्यीय बार्डर पर कांवड सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कावंड़ यात्रियों की सुरक्षा व सुगमता के लिए लगी बैरियर व्यवस्था को चेक किया गया तथा डियूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल को विशेष सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा कांवडियों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्दश दिये गये।

 

इसके उपरान्त जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा कस्बा पुरकाजी में नगर पालिका पुरकाजी द्वारा स्थापित कंट्रोल रुम का भी निरीक्षण किया तथा कावंड़ मार्गों पर लगे CCTV कैमरों की लाइव फुटेज को चेक किया। तत्पश्चात नगर पालिका पुरकाजी द्वारा कांवडियों को मेडिकल सहायता हेतु लगाये गये चिकित्सा कैम्प का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा नगर पालिका पुरकाजी कंट्रोल रुम के माध्यम से सभी कांवडियों का मुजफ्फरनगर आगमन पर स्वागत करते हुए अपील की गयी कि कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें, यदि किसी प्रकार की असुविधा/परेशानी होती है तो डॉयल-112 पर कॉल कर सकते है, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। मुजफ्फरनगर पुलिस आपकी सेवा व सुरक्षा के लिए तत्पर है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *