Taja Report

मुजफ्फरनगर कल हुए हादसे में परिवार के चार लोगों की मौत के बाद टोल प्लाजा पर शव रखकर हंगामा, जाम

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान घायल पूजा ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

जग्गाहेड़ी स्थित कल्याणकारी कन्या इंटर कॉलेज के बाहर परिजनों ने पापन पुत्र प्रकाश, उनके पुत्र अभी और पुत्री राधिका के शवों को पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर प्रदर्शन किया। इससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। हादसे में मृत चौथी व्यक्ति पूजा पत्नी पापन का शव मेरठ मोर्चरी में है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद मुजफ्फरनगर लाया जाएगा।

प्रदर्शनकारी परिजन और ग्रामीण प्रत्येक मृतक के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि इस हादसे से उनका परिवार पूरी तरह उजड़ गया है और उन्हें आर्थिक सहायता के साथ न्याय भी मिलना चाहिए।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *