Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर कल ( सोमवार) होगा पटेलनगर रामलीला का भव्य शुभांरभ

मुजफ्फरनगर । जिले में अनेकों स्थानों पर भगवान श्रीराम की रामलीला के महोत्सव शुरू हो चुके है। पटेलनगर की रामलीला का भव्य शुभारंभ 30 सितंबर, दिन सोमवार को रात्रि 9 बजे शैल गर्ग रेशू एवं सत्यप्रकाश रेशू अग्रवाल द्वारा सपरिवार उपस्थित होकर किया जायेगा। रामलीला कमेटी के अनिल ऐरन ने बताया कि रामलीला भवन व ग्राउण्ड को लाइटो, फूलो, पेड़ – पौधो से सजाकर भव्य रूप दे दिया गया है।

ऐरन ने बताया कि रामलीला के शुभारंभ पर सत्यप्रकाश रेशू रामलीला कमेटी की उपस्थिति में विद्वान पंडितो द्वारा पूजन – पाठ करके रामलीला का शुभारंभ करेगे। पूजन – पाठ के बाद सर्वप्रथम विघ्न विनाशक श्री गणपति जी की सभी भक्तगण संयुक्त रूप से पूजा – आरती करेगें। उसके बाद भगवान श्रीराम की पूजा – आरती करेगें। पटेलनगर रामलीला के शुभारंभ पर अनिल ऐरन ने समीति के अन्य सहयोगियो की उपस्थिति में बताया कि राम रामलीला का शुभारंभ बैण्ड – बाजो व आतिशबाजी से किया जायेगा।

इस अवसर पर शहर के अनेकों गणमाण्य रामभक्तों की साथ – साथ मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगे। रामलीला के शुभारंभ की दीप प्रज्वलन सत्यप्रकाश रेशू, कपिल देव अग्रवाल आदि संयुक्त रूप से करेगे। जैसा कि विदित है कि आयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बन जाने से रामभक्तो में अपार प्रसन्नता है। साथ ही रामलीला में अनेको अवसरो पर आयोध्या का राम मंदिर भी दिखाया जायेगा। पटेल नगर रामलीला की तैयारी सभी कलाकार लगभग जुलाई माह से निरन्तर कर रहे है। सबसे बड़ी बात यह है कि पटेलनगर रामलीला का कोई भी कलाकार पैसा नही लेता है बल्कि सेवा में कुछ न कुछ अपने पास से देता है। इसी कारण पटेलनगर रामलीला में प्रथम दिन से ही कलाकार सभी भक्तों का मन मोह लेते है। जिससे बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहते है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *