Taja Report

मुजफ्फरनगर कराटे के धुरंधरों का धमाल  200 खिलाड़ियों में भिड़ंत जीते स्वर्ण पदक 

 

एम.डी पंकज अग्रवाल ने किया सफल खिलाड़ियों का सम्मान,,

——————————————-

कार्यक्रमों की श्रृंखला में हैट्रिक सफलता पर डाँ मुकेश जैन ने दी आयोजन समिति को बधाई

——————————————–

मुज़फ्फ़रनगर ।वर्धमान हॉस्पिटल, मुज़फ्फ़रनगर में इंटरनेशनल कराटे एकेडमी ऑफ़ इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं चीफ़ इंस्ट्रक्टर सेंसाई अभिषेक शर्मा के कुशल नेतृत्व में वी.वी क्लासिक कुमीते (फाइट) कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया जिसमें विश्व प्रसिद्ध डॉ मुकेश जैन का विशेष सहयोग रहा इस विशाल आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका चेयरमैन  पंकज अग्रवाल एम.डी बिंदल डुप्लेक्स लिमिटेड ने वरिष्ठ अतिथि की भूमिका निभाई कार्यक्रम में श्री मती वीना शर्मा एवं श्री मती अवनी शर्मा ने सफल प्रदर्शन वाली सैकड़ों बालिकाओं को सम्मानित किया इस कुमीते चैंपियनशिप में आर्यपुरी स्थित आई.एस.काई कराटे अकेडमी, गांधी कॉलोनी वाटिका न्यू मंडी, द्वारिका सिटी शाखाओं के 200 से अधिक कराटे खिलाड़ियों ने भाग लेकर बहुत ही सुन्दर शानदार व दमदार फाइट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण,रजत,एवं कांस्य पदक जीते इस कुमीते चैंपियनशिप का मुख्य आकर्षण बड़ी युवतियों से लेकर छोटी छोटी बालिकाएं रही जोकि पहली बार दमदार फाइट चैंपियनशिप खेलकर एवं निर्भय होकर अपनी सुरक्षा का परिचय दे रही थी इन बेटियों का हौसला देखकर मुख्य अतिथि पूर्व पालिका चेयरमैन माननीय श्री पंकज अग्रवाल आश्चर्य चकित प्रसन्न एवं भावविभोर हुए अवगत हो कि उन्होंने दिल्ली के चर्चित दामिनी कांड के दौरान महिला सुरक्षा अभियान के तहत प्रशिक्षक वेदप्रकाश शर्मा से दस हजार से ज्यादा बेटियों को कराटे का सफल प्रशिक्षण दिलाकर दिवंगत दामिनी को सच्ची श्रद्धांजलि करते हुए जनपद की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का उच्च स्तरीय समाज सेवा कार्य किया था जिसमें प्रशिक्षित बेटियों ने अपनी सुरक्षा में गुंडे मवालियों की जबरदस्त पिटाई कर मीडिया की सुर्खियां बटोरी थी यह अभियान सम्पूर्ण भारत में चर्चा का विषय बना था मुख्य अतिथि श्री पंकज अग्रवाल ने कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा से पुनः स्कूल कालेजों में छात्राओं को निःशुल्क कराटे प्रशिक्षण देने का आग्रह किया इस अवसर पर उन्होंने प्रमुख समाजसेवी डॉ मुकेश जैन के समर्थन एवं मार्गदर्शन की प्रशंसा की वर्धमान हॉस्पिटल में यह आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू कर शाम 8 बजे तक सफलतापूर्वक चलता रहा इस अवसर पर जिला कराटे एसोसिएशन ऑफ मुज़फ्फ़रनगर के अध्यक्ष  सुनील गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र गोयल, सचिव वेदप्रकाश शर्मा सैनसाई अभिषेक शर्मा ने 22 मार्च बेल्ट सेरेमनी,29 मार्च काता चैंपियनशिप,12 अप्रैल कुमीते चैंपियनशिप निरन्तर तीनों विशाल कार्यक्रमों की विशेष सफलता का सम्पूर्ण श्रेय डॉ मुकेश जैन, डॉ नूतन जैन, डॉ अनुभव जैन, डॉ वन्दना जैन को दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *