Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर कचहरी में कल रहेगी वाहन पार्किंग की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर । जिला बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के सभी सम्मानित अधिवक्तागण को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 16 जुलाई 2024 को कलेक्ट्रेट का चेयरमैन बोर्ड आफ रेवेन्यू द्वारा मुआयना किया जाना है। जिसमें प्रशासन द्वारा आग्रह किया गया है कि एडवोकेट्स के वाहनों को कचहरी परिसर में अंदर न लाया जाए।

इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि कल दिनांक 16 जुलाई 2024 को पुलिस लाइन की तरफ से जो स्कूटर व मोटरसाइकिल आएंगे वह सब जिला जज के आवास के सामने जगह में लाइन में खड़े किए जाएंगे। कोई कार उस गेट से अंदर नहीं आएगी।

बल्कि एडवोकेट्स की सभी कारें सर्विस क्लब में खड़ी होंगी और जो बाकी बचेंगी वह सदर बाजार में खड़ी होंगी।

तथा सर्विस क्लब से आने वाले स्कूटर व मोटरसाइकिल तेजेंद्र बिल्डिंग के नीचे पार्किंग में खड़े होंगे।

तथा बाकी जे एम. कंपाउंड में कोर्ट के चारों तरफ खड़े होंगे।

तथा जो स्कूटर मोटरसाइकिल सदर बाजार की तरफ से एडवोकेट्स के आएंगे वह सभी एस एस पी ऑफिस पर खड़े होंगे।

बाकी बचे स्कूटर मोटरसाइकिल भी सदर बाजार में खड़े हो जाएंगे, जिससे असुविधा से बचा जा सके।

 

*आज्ञा से*

*अध्यक्ष महासचिव जिला बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर।*????

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *