मुजफ्फरनगर। दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
कक्षा दस का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशियों की लहर दोगुनी हुई। तारिणी सिंह 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैदेही रावल 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सिद्धि अरोड़ा और अनिका पंवार ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही तारिणी सिंह, यथार्थ भला, अदिति गोयल और अबान दानिश ने मार्केटिंग में 100 अंक, प्रांजल सिंह, साजिद हुसैन, नीव अरोड़ा, और यश गर्ग ने ए.आई. में 100 अंक प्राप्त किये।

कई छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। सभी बच्चों की कड़ी मेहनत एवं परिश्रम का फल आज उन्हे सफलता के रूप में मिला।
प्रधानाचार्य धारा रतन जी ने मेधावी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। माता पिता एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दी।
विद्यालय प्रबंधक श्री विश्व रतन जी ने शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


